Share Market News: शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, सेंसेक्स 1.37 फीसदी टूटा, सोमवार को कैसा रहेगा हाल!

Date:

Share Market News: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक बार फिर शेयर बाजार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर में, दोस्तों आपको बता दे की मिडिल ईस्ट में अभी के समय काफी ज्यादा उथल-पुथल मची हुई है और इसका असर सीधा भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। बता दे कि अभी के समय इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच में युद्ध जारी है और इस युद्ध की वजह से मुख्य रूप से क्रूड ऑयल को लेकर के अभी के समय बाजार में काफी ज्यादा सनसनी बनी हुई है और जिसकी वजह से बाजार का भी सेंटीमेंट खराब हो रखा है।

बता दे कि आज 6 मार्च को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और इसी उतार-चढ़ाव के साथ निफ़्टी 1.27% की गिरावट और सेंसेक्स 1.37% की गिरावट के साथ बंद हुआ। अगर मार्केट कैप के हिसाब से बात की जाए तो निवेशकों के तीन लाख करोड रुपए का नुकसान हुआ है। बता दे कि आपको बीते दिन बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला था लेकिन आज शेयर बाजार फिर लुढ़क गया है। बाजार में बिकवाली का माहौल देखने को मिला हालांकि कुछ स्टॉक में तेजी का रुख भी देखने को मिला है। तो जानते हैं इस खबर के माध्यम से कैसा रहा आज का कारोबार।

इन 5 स्टॉक्स में तुफानी तेज़ी

आपको बता दे की बाजार आज लाल निशान के साथ बंद हुआ लेकिन इस बीच कुछ स्टॉक ने अपने निवेशकों को बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। टॉप गैनर्स की लिस्ट में डिफेंस स्टॉक से लेकर के रेलवे स्टॉक तक शामिल है। बता दे Jupiter Wagons Ltd 304.10₹ (19.35%), Ircon International Ltd 146.58₹ (9.67%), Radico Khaitan 2,785.00 (8.52%), Mazagon Dock Shipbuilders और Garden Reach Shipbuilders & Enginers शामिल है।

इन स्टॉक्स में आई गिरावट

बता दे Tejas Networks के शेयरों में 6.19% की गिरावट आई है। Raymond Realty के शेयरों में 5.99% की गिरावट और LT Foods के शेयरों में 7.29% की गिरावट दर्ज की गई है। बता दे कि अगर मिडल ईस्ट की बीच जारी युद्ध में विराम नहीं देखा गया या मिडिल ईस्ट में शांति नहीं आई तो इसका असर पूरे विश्व भर पर पड़ेगा।

Read Also : कर्नाटक सरकार के फैसले से Liquor Stocks में तूफानी तेजी, United Spirits सबसे ज्यादा चढ़ा

Disclaimer: यह लेख केवल सूचना और शिक्षा के उद्देश्य से है। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह नहीं है। कीमती धातुओं और कमोडिटी बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। निवेश से पहले सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

आपकी सच्ची और निष्पक्ष खबरों का भरोसेमंद स्रोत
Available As Preferred Source On
Goo gle

Leave a Comment