जिस प्रकार दुनिया भर के युद्ध में चल रही स्थिति के अनुसार हर देश के शेयर बाजार पर इसका असर दिखाई दे रहा है भारतीय शेयर बाजार से जुड़े कुछ स्टॉक के बारे में जहां शराब सेक्टर से जुड़े शेयरों में शुक्रवार, 6 मार्च को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। खास तौर पर United Spirits और United Breweries के शेयरों में निवेशकों की मजबूत खरीदारी देखने को मिली।
इस तेजी की सबसे बड़ी वजह Karnataka Excise Policy में किया गया बड़ा बदलाव है, जिसकी घोषणा राज्य सरकार ने अपने बजट में की है। नई नीति के बाद शराब कंपनियों को कीमत तय करने में पहले से ज्यादा आजादी मिल सकती है।
शेयरों में कितना उछाल आया
शुक्रवार के कारोबार के दौरान शराब कंपनियों के शेयरों में तेज मूवमेंट देखने को मिला।
- United Spirits का शेयर लगभग 7% उछलकर करीब 1,412 रुपये के आसपास पहुंच गया।
- United Breweries का शेयर भी करीब 3% से ज्यादा चढ़कर लगभग 1,705 रुपये के स्तर तक पहुंच गया।
नई नीति के ऐलान के बाद निवेशकों को उम्मीद है कि कंपनियों के मुनाफे पर इसका सकारात्मक असर पड़ सकता है।
नई पॉलिसी में क्या बड़ा बदलाव हुआ
कर्नाटक सरकार ने शराब इंडस्ट्री से जुड़ी पॉलिसी में एक बड़ा बदलाव किया है।
पहले राज्य सरकार शराब की कीमतों को तय करने में अहम भूमिका निभाती थी, लेकिन अब कीमतें बाजार के हिसाब से तय करने की अनुमति दी जाएगी।
इसका मतलब है कि कंपनियां अब प्रतिस्पर्धा और बाजार की मांग के आधार पर अपने उत्पादों की कीमत तय कर सकेंगी।
साथ ही सरकार ने कीमतों की संरचना को भी आसान बना दिया है।
- पहले 16 प्राइस कैटेगरी थीं
- अब इन्हें घटाकर सिर्फ 8 कैटेगरी कर दिया गया है
इससे इंडस्ट्री के लिए काम करना ज्यादा सरल हो सकता है।
‘Alcobev Tourism’ को भी मिलेगा बढ़ावा
राज्य सरकार ने बजट में ‘अल्कोबेव टूरिज्म’ को बढ़ावा देने की भी योजना पेश की है।
इसके तहत ब्रुअरी और डिस्टिलरी कंपनियों को अपने प्लांट या कैंपस में:
- टेस्टिंग सेशन आयोजित करने
- पर्यटकों को सीधे उत्पाद बेचने
की अनुमति दी जा सकती है।
इस कदम से पर्यटन और शराब उद्योग दोनों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
ब्रोकरेज का क्या कहना है
ब्रोकरेज फर्म Nuvama Wealth Management के एनालिस्ट बनीश रॉय के मुताबिक यह फैसला इंडस्ट्री के लिए काफी सकारात्मक माना जा रहा है।
उनका कहना है कि कर्नाटक देश के उन राज्यों में शामिल है जहां शराब की खपत काफी ज्यादा है। देश में बिकने वाली IMFL (Indian Made Foreign Liquor) की कुल खपत में कर्नाटक की हिस्सेदारी करीब 15% बताई जाती है।
ब्रोकरेज का मानना है कि सरकार ने नए बदलावों को लागू करने के लिए कंपनियों को पर्याप्त समय दिया है, जिससे बाजार में अचानक कोई बड़ा व्यवधान नहीं आएगा।
इन शेयरों पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार
ब्रोकरेज फर्म ने शराब सेक्टर की कुछ प्रमुख कंपनियों पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग जारी रखी है, जिनमें शामिल हैं:
- United Spirits
- United Breweries
- Allied Blenders and Distillers
विश्लेषकों का मानना है कि नई नीति से कंपनियों को प्राइसिंग में लचीलापन मिलेगा, जिससे आने वाले समय में उनकी ग्रोथ बेहतर हो सकती है। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और ऐसे ही क्वालिटी कंटेंट से जुड़े रहने के लिए हमारी सोशल कम्युनिटी से भी आप जुड़ सकते हैं।
Disclaimer: यह लेख केवल सूचना और शिक्षा के उद्देश्य से है। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह नहीं है। कीमती धातुओं और कमोडिटी बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। निवेश से पहले सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

