Stock Market News: शेयर बाजार में भूचाल, निफ़्टी और सेंसेक्स में भारी गिरावट!

Date:

Stock Market News: शेयर बाजार में भूचाल, निफ़्टी और सेंसेक्स में भारी गिरावट!

Stock Market News: मिडिल ईस्ट की वार के कारण दुनिया भर के शेयर बाजार में बीते 2 हफ्तों में भारी गिरावट देखने को मिली है और यह गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है और अब इस युद्ध के अंत होने का कोई निश्चित समय नजर नहीं आ रहा है जिस कारण से एशियाई बाजार में भी गिरावट देखने को मिली है और इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी हुआ है। बता दे की बाजार में पैनिक सेलिंग देखने को मिल रही है।

बता दे कि बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों के कारण शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला। बीते दो हफ्तों से भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है और आज सोमवार को जैसे की कोई गिरावट की सुनामी सी आ गई हो। इस गिरावट के साथ Nifty 50 2.86 प्रतिशत तक टूटा है और सेंसेक्स 2.87 प्रतिशत तक टूटा है। वही, इस युद्ध का असर पूरे एशियन बाजारों, ग्लोबल मार्केट और यूरोपीय बाजारों में देखने को मिला है। जिसके चलते सोमवार को बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

ऑयल की प्राइसेज में उछाल

आपको बता दे की क्रूड ऑयल की कीमत सोमवार को 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इसके पीछे की मुख्य वजह होरर्मुज स्ट्रेट बंद होना है। यह रास्ता दुनिया के सबसे अहम तेल रास्तो में से एक है जिसकी बंद होने की वजह से तेल सप्लाई बंद हो गई है। बता दी की इस रास्ते से विश्व भर में कंजंप्शन होने वाला 20% तेल गुजरता है। जिसको लेकर के ही यह रास्ता अपने आप में एक अहम है। बता दे कि इसके चलते इंटरनेशनल मार्केट में तेल की अवेलेबिलिटी कम हो गई है जिसके चलते कीमतों में बढ़त देखने को मिली है।

Read Also : 

Disclaimer:- Hindikhabar24 का विजन भारत में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है। हम जो सामग्री पोस्ट करते हैं वह विशुद्ध रूप से शिक्षा और मनोरंजन के उद्देश्य से है। हम सेबी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार नहीं हैं। इसलिए हम कोई निवेश या वित्तीय सलाहकार सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं। आप अपने पैसे और अपने फैसलों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। कृपया अपने वित्तीय निवेश के लिए किसी सेबी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से परामर्श ले !

आपकी सच्ची और निष्पक्ष खबरों का भरोसेमंद स्रोत
Available As Preferred Source On
Goo gle

Leave a Comment