Adani के यह स्टॉक इस हफ्ते रहेंगे फोकस में, यह है ख़ास वजह?

Adani के यह स्टॉक इस हफ्ते रहेंगे फोकस में, यह है ख़ास वजह?

Adani Stock News: यदि आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं और आपने भी अडानी ग्रुप के शेयरों में निवेश किया है तो आपके लिए एक खुशखबरी है। बिल्कुल आपको बता दे आज हम आपको इस खबर के जरिए अडानी ग्रुप के ऐसे शेयर के बारे में बताएंगे जो इस हफ्ते बाजार में फोकस में रहने वाला है और इससे जुड़ी एक बड़ी खबर भी सामने आई है जो कि निवेशकों के लिए फायदेमंद रहने वाली है। जानते हैं क्या है वह खबर और शेयर से जुड़ी जानकारी।

Adani Group Dividend Stock

यदि आपने भी अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में निवेश किया है। तो आपके लिए खुशखबरी। बता दें कंपनी के शेयर इस हफ्ते बाजार में चर्चाओं में रहने वाले हैं जिसके पीछे की वजह कंपनी का एक बड़ा ऐलान है। कंपनी निवेशकों को फाइनल डिविडेंड देने जा रही है जिसकी रिकॉर्ड डेट इसी सप्ताह है।

Adani Group कितना डिविडेंड

अडानी एंटरप्राइजेज ने निवेशकों के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने मई के महीने में 1.3₹ प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया। जिसकी रिकॉर्ड डेट 13 जून 2025 को है। इतना ही नहीं अडानी ग्रुप की अन्य कंपनियों ने भी निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। अडानी पोर्ट्स ने 7₹, अंबुजा सीमेंट्स ने 2₹ और अडानी टोटल गैस 0.25₹ प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। जिसके लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड तिथि भी 13 जून को है।

EX DATERECORD DATEDIVIDEND%AMOUNTRs.TYPE
13 Jun 202513 Jun 20251301.3Final
14 Jun 202414 Jun 20241301.3Final
07 Jul 202307 Jul 20231201.2Final
14 Jul 202215 Jul 20221001Final
23 Mar 202025 Mar 20201001Interim

Adani Enterprises के नतीजे

अडानी एंटरप्राइजेज ने अपने FY25Q4 के नतीजे का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट में बढ़त आई है और यह 7.5 गुना बढ़कर 3,845₹ करोड़ रहा जोकि पिछले साल की इसी तिमाही में 450.58₹ करोड़ का था।

Adani Enterprises का हाल

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों के हाल के बारे में तो, स्टॉक शुक्रवार को 1.22% की तेज़ी के साथ 2,535₹ के स्तर पर बंद हुआ। बीते ने बीते 1 महीने में 12.62% की बढ़त, वही 6 महीनों में 1.57% की बढ़त और बीते एक साल में 21.28% की गिरावट दर्ज कराई है। जबकि स्टॉक बीते 5 सालों में 1,564.48% तक चढ़ गया है। स्टॉक का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 3,345₹ और न्यूनतम स्तर 2,025₹ का है।

Read Also :

शेयर बाजार की खबर के लिए ज्वॉइन करें वॉट्सएप ग्रुपCLICK HERE

Disclaimer:-  Hindikhabar24 का विजन भारत में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है। हम जो सामग्री पोस्ट करते हैं वह विशुद्ध रूप से शिक्षा और मनोरंजन के उद्देश्य से है। हम सेबी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार नहीं हैं। इसलिए हम कोई निवेश या वित्तीय सलाहकार सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं। आप अपने पैसे और अपने फैसलों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। कृपया अपने वित्तीय निवेश के लिए किसी सेबी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से परामर्श ले !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top