Multibagger Stock: इस स्टॉक ने 6 महीने में बनाया करोड़पति, 6 गुणा हुआ पैसा, आज 5% की रैली

Date:

वैसे तो शेयर बाजार के लिए साल 2025 शुरुआत से ही अच्छा नहीं रहा बता दे बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बता दे निफ्टी 50 में बीते 1 महीने में 1.18% की बढ़त आई है वहीं सेंसेक्स में 0.80% की बढ़त देखने को मिली। लेकिन इस उतार-चढ़ाव के बीच कुछ स्टॉक में बीते कुछ महीनो के अंतराल में गजब की तेजी देखने को मिली है। उनमें से आज हम आपको एक ऐसे स्टॉक के बारे में बताएंगे जिसने पिछले 6 महीने के अंतराल में 600 परसेंट का रिटर्न दिया है। जानते हैं कंपनी के बिजनेस के बारे में, स्टॉक के फंडामेंटल्स, शेयर होल्डिंग पैटर्न, स्टॉक के परफॉमेंस के बारे में चर्चा करेंगे।

Multibagger Stock: बता दें स्टॉक में पिछले 6 महीनों के अंतराल में जबरदस्त रैली का माहौल देखने को मिला है जिसके चलते स्टॉक 600 परसेंट तक चढ़ गया है यानी स्टॉक ने निवेशकों का पैसा 6 गुना तक कर दिया है। इस स्टॉक में तेजी का दौर लगातार जारी रहा। कंपनी तंबाकू और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स के बिजनेस में लगी हुई है। बात करे रहे हैं एलीटेकन इंटरनेशनल की, स्टॉक का भाव 543₹ के लेवल पर है। कंपनी का मार्केट कैप 8,694₹ करोड़ का है।

6 महीने 600% की तेज़ी

एलीटेकन इंटरनेशनल का स्टॉक निवेशकों को रिटर्न देने के मामले में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहा है। बता दे स्टॉक बीते 6 महीनों में ही 648 परसेंट से अधिक चढ़ गया है स्टॉक का भाव 5 दिसंबर 2024 को 72.65₹ रुपए के स्तर पर था वही एक महीने में स्टॉक में 54 परसेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। स्टॉक में तेज़ी लगातार बनी हुई है। बीते 5 दिनों में स्टॉक 21 परसेंट से अधिक चढ़ गया है। स्टॉक आज गुरुवार को 5 परसेंट की बढ़त के साथ 543.90₹ के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का 52 वीक का उच्चतम स्तर 543.90₹ रहा है जो कि आज का हाई भी है। वहीं 52 वीक का न्यूनतम स्तर 11.02₹ है।

FIIs ने बढ़ाई हिस्सेदारी

अगर कंपनी के शेयर होल्डिंग्स पर नजर डाली जाए तो, कंपनी में प्रमोटर्स और पब्लिक इन्वेस्टर्स ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है वही एफआईआई (FIIs) ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। डाटा के हिसाब से दिसंबर 2024 में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 परसेंट थी जो मार्च 2025 में 60 परसेंट रहे गई है। वही, पब्लिक इन्वेस्टर्स की 9.51 परसेंट से घटकर 1.70 परसेंट रहे गई। कंपनी में एफआईआई (FIIs) की हिस्सेदारी 15.49 परसेंट से बढ़ाकर 38.30 परसेंट है।

ParameterValue
Market Cap₹ 8,694 Cr.
Stock P/E125
Book Value₹ 10.0
Dividend Yield0.00 %
ROCE–
ROE–
Face Value₹ 10.0
Sales (Annual)₹ 549 Cr.
Debt₹ 2.51 Cr.
Sales Growth–
Profit After Tax₹ 69.6 Cr.
Return over 3 Years–
Debt to Equity0.02
Return on Equity–
Promoter Holding60.0 %
EV/EBITDA121
Industry P/E31.1
Profit Variation (3Yrs)–
Sales Growth (3Yrs)–
Price to Earnings125
Return over 3 Months121 %
Return over 6 Months634 %

यह सभी जानकारी इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त की गई है। शेयर बाजार में जोख़िम का खतरा हमेशा बना रहता है। इसलिए किसी भी निवेश की योजना बनाने से पहले वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह ले।

Read Also :

शेयर बाजार की खबर के लिए ज्वॉइन करें वॉट्सएप ग्रुपCLICK HERE

Disclaimer:-  Hindikhabar24 का विजन भारत में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है। हम जो सामग्री पोस्ट करते हैं वह विशुद्ध रूप से शिक्षा और मनोरंजन के उद्देश्य से है। हम सेबी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार नहीं हैं। इसलिए हम कोई निवेश या वित्तीय सलाहकार सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं। आप अपने पैसे और अपने फैसलों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। कृपया अपने वित्तीय निवेश के लिए किसी सेबी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से परामर्श ले !

आपकी सच्ची और निष्पक्ष खबरों का भरोसेमंद स्रोत
Available As Preferred Source On
Goo gle

Leave a Comment