Multibagger Stocks: वैसे तो शेयर बाजार में हर दिन उतार-चढ़ाव का दौर रहता है लेकिन इस दौर के बीच निवेशकों को कुछ स्टॉक उम्मीद से ज्यादा रिटर्न दे देते हैं वहीं कुछ निवेशकों को डूबा देते हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से ₹100 से कम वाले एक ऐसी स्टॉक के बारे में बताएंगे जो अपने निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है और जिसने अपने निवेशकों को 11 गुणा का रिटर्न दे डाला है।
Hi-Tech Pipes Share
बिल्कुल हाईटेक पाइप्स के शेयर अपने निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर साबित हुए है। शेयरों ने अपने निवेशकों को बीते 5 सालों के अंतराल में 11 गुना का रिटर्न प्रदान किया है। लेकिन स्टॉक में बीते 1 सालों में गिरावट देखने को मिली है। बता दे कंपनी ने हाल ही में अपने तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। जानते हैं कैसे रहे कंपनी के नतीजे। Hi-Tech Pipes के शेयर अभी के समय 0.92% की तेज़ी के साथ ₹95.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Hi-Tech Pipes तिमाही नतीजें
बता दे कंपनी ने 26 मई को अपने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की Q4 के नतीजे का ऐलान किया है। बता दे कंपनी की इनकम में 7.74% की और प्रॉफिट में 59% की बढ़ोतरी आई है। कंपनी का प्रॉफिट ₹11.12 करोड़ से बढ़कर के ₹17.63 करोड़ पर पहुंच गया है। वही कंपनी की इनकम ₹734 करोड़ पर पहुंच गई है। जो कि पिछले साल की सामने तिमाही में ₹681 करोड़ पर थी। कंपनी की इनकम में बढ़त का मुख्य कारण इन्फ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में डिमांड का बढ़ना है।
Hi-Tech Pipes का धमाकेदार रिटर्न
बात करें कंपनी के रिटर्न की तो, स्टॉक ने अपने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में तगड़ा मुनाफा कमा करके दिया है। स्टॉक में बीते 6 महीनों में 41.45% की भारी गिरावट आई है वहीं बीते एक साल में 14.46% की गिरावट आई है। जबकि स्टॉक ने बीते 5 सालों में 1,100% का रिटर्न दिया है। स्टॉक का भाव 5 जून 2020 को महज़ ₹7.98 का था जो कि अब बढ़कर के ₹95 के पार पहुंच गया है।
Metric | Value |
---|---|
Market Cap | ₹ 1,949 Cr |
Current Price | ₹ 95.9 |
52-Week High / Low | ₹ 211 / ₹ 81.6 |
Stock P/E | 26.7 |
Industry P/E | 23.1 |
Book Value | ₹ 61.9 |
Price to Earning (P/E) | 26.7 |
Dividend Yield | 0.03% |
ROCE (Return on Capital Employed) | 11.7% |
ROE (Return on Equity) | 7.96% |
Face Value | ₹ 1.00 |
Sales | ₹ 3,068 Cr |
Sales Growth (1Y) | 13.6% |
Sales Growth (3Y CAGR) | 17.8% |
Profit After Tax | ₹ 73.0 Cr |
Profit Variation (3Y) | 21.8% |
Return Over 3 Years | 24.6% |
Return Over 3 Months | -16.2% |
Return Over 6 Months | -43.0% |
Debt | ₹ 179 Cr |
Debt to Equity Ratio | 0.14 |
EV/EBITDA | 12.0 |
Promoter Holding | 44.0% |
यह खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है। किसी भी निवेश की योजना से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह और खुद से रिसर्च आवश्यक है। क्योंकि शेयर बाजार में जोखिम का खतरा बना रहता है।
Read Also :
- MRF Stock फिर बना भारत का सबसे महंगा स्टॉक जाने कैसे
- ₹0.33 के स्टॉक में मची खरीददारी की होड़, आज 10% का अपर सर्किट!
- Yes Bank Stock हो रहा हैं रॉकेट एक्सपर्ट दिखे Bullish जाने Target Price
- NBCC Share Price Target : 730% का रिटर्न अब हो सकता हैं नुकसान जाने एक्सपर्ट की राय
- Suzlon Energy Share: 10 साल का रिकॉर्ड तोड़कर 5 गुणा की कमाई अब Target बढ़ा
शेयर बाजार की खबर के लिए ज्वॉइन करें वॉट्सएप ग्रुप | CLICK HERE |
Disclaimer:- Hindikhabar24 का विजन भारत में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है। हम जो सामग्री पोस्ट करते हैं वह विशुद्ध रूप से शिक्षा और मनोरंजन के उद्देश्य से है। हम सेबी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार नहीं हैं। इसलिए हम कोई निवेश या वित्तीय सलाहकार सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं। आप अपने पैसे और अपने फैसलों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। कृपया अपने वित्तीय निवेश के लिए किसी सेबी पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से परामर्श ले !

नीतीश शर्मा – B.Tech (कंप्यूटर साइंस)सीनियर कंटेंट राइटर | स्टॉक्स और फाइनेंस एक्सपर्ट | 6+ वर्षों का अनुभव
नीतीश शर्मा एक बहुप्रतिभाशाली प्रोफेशनल हैं, जिनके पास कंटेंट राइटिंग और फाइनेंसियल मार्केट्स – विशेषकर स्टॉक्स, इन्वेस्टमेंट, और पर्सनल फाइनेंस – के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। आपने B.Tech (कंप्यूटर साइंस) की पढ़ाई के बाद अपने लेखन कौशल और वित्तीय ज्ञान को मिलाकर एक विशेषज्ञता विकसित की है, जो उन्हें कंटेंट इंडस्ट्री में एक विशिष्ट स्थान दिलाती है।
नीतीश ने कई फाइनेंस ब्लॉग्स, इन्वेस्टमेंट प्लेटफ़ॉर्म्स और डिजिटल मीडिया कंपनियों के लिए जानकारीपूर्ण और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट तैयार किया है। चाहे वह शेयर बाजार का विश्लेषण हो, ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी, म्यूचुअल फंड्स, टैक्स प्लानिंग या क्रिप्टो करेंसी – निक्की हर विषय में गहरी समझ और सरल भाषा में जानकारी देने की क्षमता रखती हैं।
आपकी लेखन शैली न केवल पाठकों को जोड़ती है, बल्कि उन्हें शिक्षित भी करती है। नीतीश शर्मा का मानना है:“फाइनेंस एक तकनीक है, और सही शब्दों में उसे पेश करना एक कला है।